पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल की पहचान शिव कुमार उर्फ बबलू (20) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव दादूपुर, तहसील कायमगंज जिला फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी बहडाला जिला ऊना के रूप में हुई है।

आरोप है कि उसकी 18 वर्षीय पत्नी ने किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शिव कुमार की बाजू तथा गुप्तांग पर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है।

एसपी सचिन हिरेमठ के बोल

एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...

कांगड़ा में चिट्टे का बढ़ता कहर, 15 पंचायतें हेरोइन के ‘रेड जोन’ घोषित

हिमखबर डेस्क पुलिस जिला कांगड़ा में नशे का काला जाल...