आईटीआई शाहपुर में 15 जुलाई को महिला अभ्यर्थियों के लिए वर्धमान अपैरल्स का विशेष भर्ती साक्षात्कार

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में आईटीआई शाहपुर ने एक और उपलब्धि हासिल की है। टोप्पन स्पेशलिटी लिमिटेड (रेलमाजरा) द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 14 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया।

इस भर्ती अभियान में कुल 126 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें पीपीओ, मशीनिस्ट, टर्नर एवं फिटर ट्रेड के प्रशिक्षु शामिल रहे।

चयनित युवाओं को कंपनी द्वारा प्रारंभिक वेतन 15,000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा, जो प्रशिक्षण के बाद बढ़कर लगभग 21,000 रुपये हो जाएगा।

इसके अलावा रहने, खाने और परिवहन की सुविधा भी मिलेगी। आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य रवि कुमार ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई दी।

उधर, वर्धमान अपैरल्स लिमिटेड लुधियाना द्वारा 15 जुलाई को आईटीआई शाहपुर परिसर में महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

कंपनी द्वारा ट्रेनी, सिलाई मशीन ऑपरेटर, क्वालिटी, कटिंग, एंब्रोयडरी और फिनिशिंग पदों के लिए महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। सिलाई एवं गारमेंट क्षेत्र में रुचि रखने वाली फ्रेशर उम्मीदवार भी आवेदन कर सकती हैं।

प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी नेक राम ठाकुर ने बताया कि वर्धमान अपैरल्स की टीम द्वारा अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस अभियान को सफल बनाने में ग्रुप इंस्ट्रक्टर मनोज ठाकुर और संस्थान का समस्त स्टाफ सहयोग प्रदान करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...

नौकरी की ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे, नेरवा में अचानक चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़

हिमखबर डेस्क नेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस...

कांगड़ा में चिट्टे का बढ़ता कहर, 15 पंचायतें हेरोइन के ‘रेड जोन’ घोषित

हिमखबर डेस्क पुलिस जिला कांगड़ा में नशे का काला जाल...