मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू; जानें योग्यता और पूरी जानकारी

--Advertisement--

मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 8 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जोकि उप रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये वेतन के साथ आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

पात्र उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा/रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8410184542 तथा 9816021174 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की...