देर रात गोशाला में भड़की आग, दो गायों की दर्दनाक मौत; सलानी में मचा हड़कंप

--Advertisement--

नाहन के सलानी में देर रात गोशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो गायों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।’

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के नाहन क्षेत्र के सलानी गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में दो गायों की आग में झुलसने से मौत हो गई। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब अचानक गोशाला में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोशाला में बंधी दो गाय इसकी चपेट में आ गईं।

गायों के मालिक नरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय सुलेख चंद निवासी गांव सलानी डाकघर सेनवाला तहसील नाहन जिला सिरमौर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक दोनों गायों की मौत हो चुकी थी।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग लगने की घटना से पशुपालक नरेश कुमार को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

घटना की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में भी चिंता का माहौल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...