धर्मपुर के ग्राम पंचायत टिहरा मे पंचायत प्रतिनिधियों, दुकानदारों व समस्त जनता को कोविड -19 के बारे जागरूक किया

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

रेड क्रॉस सोसायटी जिला मंडी धर्मपुर से सर्व वालंटियर ज्योति पठानिया के द्वारा उपमंडल धर्मपुर के ग्राम पंचायत टिहरा मे प्रदेश भर में बढ़ती करोना वैश्विक महामारी को लेकर के पंचायत प्रतिनिधियों व बाजार में दुकानदारों व समस्त जनता को कोविड -19 के बारे जागरूक किया और पंचायत वासियों दुकानदारों और आम जनता से अनुरोध किया कि सभी अच्छे से मास्क लगाए रखे बार बार साबुन से हाथ धोते रहे और सैनिटाइजर का उपयोग व 2 गज की दूरी बनाए रखे तथा बिना किसी कारण के मुंह को न छुएं बिना किसी जरूरी कार्य के बाजार में या इधर उधर न जाए ।

सर्व वालंटीयर ज्योति पठानिया ने दुकानदारों से भी ये अनुरोध किया की सभी सही तरीके से मास्क लगाए एवम् ग्राहकों को भी सही तरीके से मास्क लगाने के लिए प्रेरित करे।सर्व ज्योति पठानिया ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ दुकानों के बाहर No Mask No Entry के पोस्टर लगाए कोविड -19 जैसी वैश्विक महामारी को मध्य नजर रखते हुए प्रधान ग्राम पंचायत टिहरा अंजू रांगडा ने लोगो से अपील की की सभी सही तरीके से मास्क लगाए एवं बिना कारण के इधर उधर जाने से परहेज करें उन्होंने बाजार में घूम रहे बिना मास्क के लोगों को भी सही तरीके से मास्क लगाने के प्रति प्रेरित किया। साथ में स्थानीय पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से क्षेत्र में पनप रहे भांग के पौधों को भी हैं उखाड़ा।

ग्राम पंचायत टिहरा मे भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा मंडी धर्मपुर के सर्व वालंटियर ज्योति पठानिया ने ग्राम पंचायत टिहरा के प्रतिनिधियों को कविड 19 वैश्विक *महामारी के बारे मे तथा मास्क व व्यक्ति से व्यक्ति की दूरी तथा अपने हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहना के महत्व के बारे जागरूक किया.

प्रधान ग्राम पंचायत टिहरा ने जिला प्रशासन व भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी का धन्यवाद किया ।और कहा की सरकार व प्रशासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगो के बीच में ला करके उन्हें समय-समय पर बताते रहें और पंचायत प्रतिनिधियों और समस्त जनता को जागरूक करते रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...