नशे की ओवरडोज़ से मौत की आशंका झाड़ियों में मिला इंदपुर निवासी का शव

--Advertisement--

Image

इंदौरा, व्यूरो

किसी की जान जाती है तो जाए पर नशा बेचने वाले मोटे मुनाफे के चलते इस धंधे को करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 15 दिन में दो युवा नशे की भेंट चढ़ गए हैं। ऐसा ही एक मामला थाना डमटाल के अंतर्गत सामने आया है। युवक की नशे की आेवरडोज के कारण मौत हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय विपिन कुमार निवासी इंदपुर तहसील इंदौरा बीते कल सुबह अपनी माता को गेहूं की कटाई के लिए खेतों में छोड़ कर काम पर जाने के लिए निकला। लेकिन घर वापस नहीं लौटा। जिसकी आज सुबह तलाश शुरू की गई तो कंदरोड़ी मोड़ पर उसकी बाइक ग्रीनलैंड स्कूल के पास खड़ी पाई गई।

तलाश करने पर नजदीक ही झाड़ियों में उसका शव मिला। उसकी बाजू में नशे का टीका भी बीच में ही फंसा हुआ था। मृतक की पहचान गांव के उपप्रधान अजय सिंह गुलेरिया ने की। मौके पर पुलिस थाना डमटाल को सूचित किया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसअाइ रमेश बैंस मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...