नोडल युवा मण्डल के चयन हेतु आवेदन 25 मई तक

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल 

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ने सूचित किया है कि नोडल क्लब योजना के तहत 2021-23 के लिये खंड स्तर पर नोडल क्लब चयन के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रति दो वर्षों के अन्तराल के उपरान्त खण्ड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों में से नोडल युवा मण्डल का चयन किया जाता है व चयनित युवा मण्डल एवं योजना के अंतर्गत अनुबन्धित युवा स्वयंसेवी के माध्यम से आगामी दो वर्षों तक युवा विकासात्मक गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है ।

उन्होंने कहा कि योजना में खण्ड स्तर पर प्रति वर्ष नोडल युवा मण्डल के माध्यम से ही 35 हजार रुपए का खेल व सांस्कृतिक सामग्री अनुदान और विकास खण्ड के लिए चयनित युवा स्वयंसेवी के लिए 3 हजार रुपए मासिक मानदेय का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-23 की अवधि के लिए जिला कांगड़ा के 15 विकास खंडों में नोडल युवा मण्डलों का चयन किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि युवा मण्डल पिछले दो वर्षों में की गई युवा विकासात्मक गतिविधियों का पूर्ण ब्यौरा, कार्यक्रमों व गतिविधियों की रिपोर्ट के साथ 25 मई, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए बाद में सूचित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...