देहरा में बने अस्थाई भाजपा जिला कार्यालय का अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

महिला सम्मेलन संबोधन में कार्यकर्ताओं को दी लोगों से जुड़ने की नसीहत

देहरा – शिव गुलेरिया

केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज भाजपा मंडल देहरा महिला सम्मेलन में भाग लेते हुए अपने भाषण में आगामी विधानसभा चुनावों में जहां पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कसने का आह्वान किया. वहीं पिछले चुनावों में देहरा से भाजपा प्रत्याशी की हार के दुख को जहां शव्दों में बयां किया.

वहीं इस हार के लिए भाजपा क्षेत्रीय नेताओं के आमजन से पूरा जुड़ाब न हो पाने को लेकर कटाक्ष भी किया और उस रही कमी की वात को स्वीकारने से गुरेज भी नहीं किया। उन्होंने पूर्व में हुई हार से सबक लेकर भविष्य की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इससे पूर्व उन्होंने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश खन्ना,पूर्व देहरा विधायक रविंदर रवि,व ज्वालामुखी के विधायक व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला की उपस्थिति में देहरा जिला भाजपा कार्यालय देहरा का उद्घाटन भी किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर देहरा जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह जसवाल,महामंत्री रंजीत गुलेरिया,नगर परिषद देहरा अध्यक्षा सुनीता कुमारी,देहरा पंचायत समिति चेयरमैन अर्चना धीमान,जिला महासचिब महिंदर चौहान व अभिषेक पा धा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...