देश में तीन बल्क ड्रग पार्क बनने हैं, जिनमें एक मेरे हिमाचल को मिला

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार ऊना पहुंचकर हिमाचल को हाई स्पीड भारत वंदे एक्सपे्रस ट्रेन की सौगात देने के बाद हरोली में बनने वाले बल्क ड्रग पार्क की भी आधारशिला रख दी। साथ ही ट्रिपल आईटी के स्थायी भवन का लोकार्पण कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तीन बल्क ड्रग पार्क बनने हैं, जिसमेंं एक हिमाचल के हिस्सा आया है, जो कि बहुत बड़ी बात है। इतना बड़ा हिंदोस्तान, जिसमें चौथी वंदे भारत ट्रेन मेरे हिमाचल को मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रोजेक्ट हिमाचल की पीढ़ी को नया जीवन देने वाले हैं। इन प्रोजेक्टों की हिमाचल को लख-लख बधाईयां। पहले दिल्ली में जो लोग बैठै थे, उन्होंने पहले कभी आपकी परवाह ही नहीं की, उनके प्रति उदासीन रहे। इसका नुकसान मरे हिमाचल ने उठाया है, लेकिन अब समय बदल गया है ,

अब हमारी सरकार जनता की जरूरतें पूरा कर रही है। मुझे याद है जब मैं यहां रहता था, तब चारों तरफ निराशा के पहाड़, आगे चल पाएंगे कि नहीं, लेकिन हमने विकास के गड्ढों को भरा। हम मजबूती से विकास की इमारतें बना रहे हैं।

भारत में कुछ सरकारें ऐसी रहीं, जिन्होंने मूलभूत सुविधाओं को देना मुश्किल बना दिया। इसका खामियाजा पहाड़ी राज्यों ने भुगता है। मैंने यहां रहकर इन मुसीबतों को करीबी से देखा है। भाइयो और बहनों पहाड़ के लोग जानते हैं कि कनेक्टिविटी न हो तो क्या होता है।

पीएम ने कहा कि इतने से कुछ नहीं होगा, अभी और आगे बढऩा है और यह काम हम और आप मिलकर करेंगे। आज एक तरफ जहां हिमाचल में जहां डबल स्पीड सडक़ें बनाई जा रही हैं, वहीं पंचायतों में ब्रॉडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

आज ड्रोन से दुर्गम क्षेत्रों सामान उपलब्ध करवाने पर काम हो रहा है। हम न सिर्फ 20वीं सदी की जरूरते पूरा कर रहे हैं, बल्कि 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...