दीपावली मनाने जा रहे फौजी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत, भतीजा घायल

--Advertisement--

शिमला, 13 नवम्बर – नितिश पठानियां

चौपाल उपमंडल में दिवाली के दिन सड़क हादसा हुआ है। हादसे में सेना में तैनात एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि उसका भतीजा घायल है। यह हादसा चौपाल-शिमला सड़क पर चौपाल से तीन किलोमीटर दूर नर्सरी नामक स्थान पर हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश का परिवार शिमला शहर में रहता है। दिवाली मनाने वे दो गाड़ियों में शिमला से अपने गांव की ओर जा रहे थे। दिनेश की कार (HP52-1147) में उसका भतीजा आदित्य सवार था। दिनेश की पत्नी व बच्चे दूसरी कार में सवार थे।

रविवार दोपहर बाद चौपाल के समीप नर्सरी में दिनेश की कार अनियंत्रित होकर सड़क से 30 फुट नीचे पलट गई। हादसे में दिनेश और आदित्य बुरी तरह से घायल हुए। दोनों को सिविल अस्पताल चौपाल से आईजीएमसी रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दिनेश (34) निवासी गांव गुम्मा तहसील नेरवा जिला शिमला के तौर पर हुई है। दिनेश का भतीजा आदित्य (14) पुत्र बंसी लाल घायल अवस्था में आईजीएमसी (IGMC) में भर्ती है। कार को दिनेश चला रहा था। इस हादसे से दिनेश के परिवार में मातम छा गया।

एसपी शिमला संजीव गांधी के बोल

एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। चौपाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...