वृजराज मन्दिर में माथा टेकने गई मां-बेटी गायब, शिकायत दर्ज

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

पुलिस थाना नूरपुर में महिला व दो माह की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार जसवीर सिंह पुत्र सरन दास निवासी बनाडा (ज्वाली) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 11 नवंबर 2023 को वह अपनी पत्नी प्रवीण व दो माह की बेटी को लेकर बस के माध्यम से नूरपुर में गया था तथा सुबह करीबन 9:45 बजे न्याजपुर में पहुंचे।

वहां पर पत्नी प्रवीण ने कहा कि मैंने वृजराज मन्दिर में माथा टेकने अकेले जाना है। मुझे न्याजपुर में खड़ा होने को कहकर वह स्वयं बेटी को लेकर वृजराज स्वामी मन्दिर नूरपुर को चली गई। करीबन 10:30 बजे मुझे मैसेज किया कि आप ऊपर मन्दिर में आकर मुझे ले जाओ।

जब मैं मन्दिर में पहुंचा तो वहां पर न तो प्रवीन मिली और न ही मेरी दो माह की बेटी थी। फोन भी स्विच ऑफ आया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। अपने ससुराल व रिश्तेदारों के घर भी फोन किया लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया।

आखिरकार पुलिस थाना नूरपुर में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता जसवीर सिंह ने गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी व बेटी को जल्द से जल्द तलाश किया जाए। परिजनों का बुरा हाल है।

एसपी अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है तथा प्रवीन व उसकी बेटी की फोटो हर थाना में भेज दी है। उन्होंने कहा कि वृजराज स्वामी मंदिर में लगे सीसीटीवी ।फुटेज को खंगाला जाएगा तथा उसके फोन की लोकेशन को भी ट्रेस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...