उत्तरकाशी टनल हादसे में हिमाचल का विशाल भी फंसा, रेस्क्यू टीम 60 मीटर दूर

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर निर्माणाधीन टनल एक हिस्सा ढहने से अंदर करीब 40 मजदूर फंसे हुए हैं हालांकि, सभी सुरक्षित है और पाइप के जरिये इन मजदूरों तक ऑक्सीजन और पानी की आपूर्ति की गई है। अब इन चालीस मजदूरों की पहचान हो गई है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के विशाल भी फंसे हुए मजूदरों में शामिल हैं। वह यहां प्रोजेक्ट में नौकरी करते हैं हालांकि, उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। केवल, इतना ही पता चला है कि फंसे हुए मजदूरों में मंडी जिले से भी एक शख्स है। बड़ी बात है कि विशाल सहित सभी 40 मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सिलक्यारा कंट्रोल रूम ने बताया है कि वॉकी-टॉकी के जरिये टनल में फंसे लोगों से संपर्क हुआ है और सभी कुशल हैं।

फिलहाल, रेस्क्यू टीम फंसे हुए लोगों से 60 मीटर दूर है। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों की सूची जारी हुई है, जिसके अनुसार, 4 मजूदर बिहार, 15 झारखंड, 3 पश्चिम बंगाल, 5 ओडिसा, 8 मजूदर उत्तर प्रदेश, 2 असम, और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक मजदूर, और उत्तराखंड के 2 लोग सुरंग में फंसे हुए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11.15 बजे उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू धसाव की घटना का निरीक्षण करेंगे और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...