दर्दनाक हादसा: कार दुर्घटना में महिला की मौत, दो गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी के दिव्या नगर में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की मौत हो गई है। घायलों को आई.जी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतका की पहचान आशा देवी पत्नी राजेंद्र धीमान निवासी कुनिहार (हटकोट) के रूप में हुई है, जबकि मृतका का पति और चालक विरेंद्र कुमार घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार (नंबर एच.पी. 11 सी 0116) शिमला से कुनिहार की तरफ जा रही थी। राजेंद्र धीमान अपनी पत्नी आशा देवी के साथ कसुम्पटी शिमला से अपनी बेटी समृद्धि से मिलकर घर वापस आ रहा था तभी दिव्या नगर (जाठीयादेवी) के समीप चालक ने गाड़़ी से नियंत्रण खो दिया और कार पहाड़ी से जा टकराई।

हादसा होते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचते ही छानबीन में जुट गई। पुलिस ने घायलों को एम्बुलैंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना का शिकार हुई महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...