पुलिस ने देसी शराब की खेप के साथ पकड़ा व्‍यक्ति, गश्‍त के दौरान की कार्रवाई

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना देहरा की पुलिस चौकी डाडासीबा के जदामन में एक राहगीर से 5250 मिलीलीटर देसी शराब पहाड़ी संतरा वीरेंद्र कुमार निवासी जखधार से सोमवार शाम बरामद की है। डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश द्विवेदी ने यह खेप बरामद की।

जानकारी के अनुसार देर शाम डाडासीबा पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस ने शक के आधार पर राहगीर की तलाशी ली तो उसके पास 5250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद हुई व पूछताछ के दौरान व्यक्ति कोई संतोषजनक जवाब न दे सका। इसके बाद डाडासीबा पुलिस ने वीरेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं डाडासीबा चौकी इंचार्ज राजेश द्विवेदी ने कहा नशा बेचने वालों पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इन दिनों जिला पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया है। पुलिस ने नशा माफिया पर नुकेल कसी है।

उधर, पुलिस अधीक्षक डाक्‍टर खुशहाल शर्मा ने बताया जिलेभर के थाना व चौकी प्रभारियों को नशे के खिलाफ काम करने का निर्देश दिया है। पुलिस टीम इस पर काम कर रही है और इसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने बताया चरस, चिट्टा व अन्य नशे के तस्करों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...