पुलिस ने 3 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों दबोचा

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

सलूणी पुलिस ने 3 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस चौकी सलूणी के मुख्या आरक्षी हरनाम सिंह के नेतृत्व में टीम सलूणी -गल सड़क मार्ग पर गश्त पर थी और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिभरू के एक ढाबे पर दबिश दी। इस दौरान ढाबे में तीन लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें ताश के पत्तों के साथ दाव पर लगाई 8950 रुपए की नकदी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

इसमें धर्मेंद कुमार पुत्र देस राज तहसील सलूणी जिला चम्बा, राम लाल पुत्र शिव राम गांव डिभरू डाकघर टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा व शाम लाल पुत्र अछरू राम गांव डिभरू डाकघर टिकरू तहसील सलूणी जिला चम्बा शामिल थे। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर हिरासत में लिया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है।

डी.एस.पी. मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...