दर्दनाक हादसा : कंदरोड़ी के पास ट्रेन की चपेट में आने से कामगार की मौत

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

पुलिस चौकी कंदरोड़ी के तहत कंदरोड़ी रेलवे ट्रैक के पास रेलवे मजदूर की सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया था।

वहीं ट्रेन चालक ने दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने पुलिस चौकी कंदरोड़ी के प्रभारी विक्रमजीत सिंह को घटना के बारे में सूचित किया।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि कामगार ट्रेन की पटरियों के पास गड्डा खोद रहा था और पीछे से तेजरफ्तार से आई ट्रेन ने उसे साइड मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अरमान अली पुत्र अकबर अली गांव धीगरपुर मूलवान जिला मुरादाबाद के रूप में हुई है। युवक की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है।

उन्होंने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...