क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी, देहरा में 10 ने कराया केस

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

पुलिस थाना देहरा में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ढाई करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। क्षेत्र के करीब 10 लोगों ने एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में  कुछ कर्मचारियों और राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले लोगों के नाम भी शामिल हैं।

शिकायत पत्र में उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए कहा था और लाखों रुपये निवेश करवाए थे। सूत्रों की मानें तो कई लोगों ने 10 से 15 लाख रुपये तक निवेश किए हैं। यह शिकायत देहरा उपमंडल के हरिपुर, देहरा, बीहण और नगरोटा सूरियां आदि क्षेत्रों के लोगों ने करवाई है।

बताया जा रहा है कि इस क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए पीड़ितों को एक-दो माह में लाखों रुपये कमाने के सपने दिखाने वालों में राजनीतिक पार्टियों के लोग भी शामिल हैं।

एएसपी कांगड़ा के बोल
क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर देहरा में करीब 10 लोगों ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...