त्रिलोकपुर में सम्पन्न हुई अंडर 14 लड़के लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता, नढोली रहा ओवरऑल विजेता 

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में दिनांक 8 से 11 अगस्त तक आयोजित अंडर14 लड़के लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर एवं विशेष अतिथि राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक एवं प्रधान दुर्गा दास की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत कुमार ने फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

अपने सम्बोधन में प्रधान दुर्गा दास ने बच्चों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर ने कहा कि खेलों से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। बच्चों को खेलकूद के साथ साथ पढ़ाई की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा है इस बार भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है तो सभी बच्चे एवं अभिभावक अपने अपने घरों में 13 से 15 अगस्त को तिरंगा झंडा जरूर फहराएं।

इस प्रतियोगिता की लड़को की कबड्डी स्पर्धा में कोटला विजेता जबकि सिरमणी खास उपविजेता रहा। लड़कियों की कबड्डी स्पर्धा में नढोली विजेता एवं कोटला की टीम उपविजेता रही।

लड़को की वालीबॉल स्पर्धा में सोहल्दा विजेता जबकि नंढोली की टीम उपविजेता रही। लड़कियों की वालीबॉल स्पर्धा में सोहल्दा विजेता, जबकि नंढोली की टीम उपविजेता रही।

लड़को की बैडमिंटन स्पर्धा में सिरमनी खास विजेता, जबकि बग्गा की टीम उपविजेता रही। लड़कियों कि बैडमिंटन स्पर्धा में सिरमनी खास विजेता, जबकि त्रिलोकपुर की टीम उपविजेता रही।

लड़को की खो खो स्पर्धा में नढोली विजेता जबकि आमनी की टीम उपविजेता रही। लड़कियों की खो खो स्पर्धा में नंढोली विजेता जबकि त्रिलोकपुर की टीम उपविजेता रही।

लड़के लड़कियों की चैस स्पर्धा का खिताब सिरमनी खास के नाम रहा। ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब नढोली के नाम रहा।

मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य नर्मदा ठाकुर , प्रधान दुर्गादास व प्रधानाचार्य बलजीत कुमार ने विजेता एवं उपविजेताओं को ट्राफियां देकर सम्मानित किया।

ये रहें मौजूद 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलजीत मेहरा, एसएमसी प्रधान ज्योति गोस्वामी, स्वयं सहायता समूह त्रिलोकपुर की प्रधान प्रवीण कुमारी, निशा देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता शारदा देवी, प्रधानाचार्य बग्गा कुलभूषण सिंह, सुशील सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, सतीश कुमार, नीरज, विजय, सुमन, निशा देवी, रीना, सुदेश, नीलम, पूजा आदि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...