डीसी ने अधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

--Advertisement--

धर्मशाला, 20 अगस्त – हिमखबर डेस्क 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस शपथ भी दिलाई और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को राष्ट्र आधुनिक भारत निर्माता के रूप में जानता है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों और समाज की सोच को बदलने के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के मताधिकार के उपयोग की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, ताकि देश का युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं के अधिकारों की उन्होंने पुरजोर वकालत की और पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एसीटूडीसी सुभाष गौतम सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...