डीएसपी सोलन नरेंद्र सोम ने किया बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

बद्दी – रजनीश ठाकुर 

आज दिनांक 14-08-2022 को डीएसपी सोलन नरेंद्र सोम ने बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों की अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

बड्डी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मेरीन पोल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन तक चलने वाली बीबीएन जोन की इस खेलकूद प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के बच्चे अपना दमखम दिखाएंगे।

इस टूर्नामेंट में कबड्डी, खो खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्कूलों से आई करीब 110 छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाएंगी।

इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसपी सोलन नरेंद्र सोम द्वारा मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके पश्चात आयोजनकर्ता स्कूल बड्डी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाकर खिलाडियों में देशभक्ति का संचार किया गया।

इसके साथ ही स्कूल के बच्चों ने हिमाचली नाटी का आयोजन कर सबको अपने रंग में वशीभूत किया।

इसके बाद मुख्यातिथि नरेंद्र सोम को विभिन्न स्कूलों से आई खिलाडियों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी दी गई। उसके बाद मुख्यातिथि द्वारा खेल झंडा चढ़ाने के साथ ही खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई।

इस मौके पर मुख्यातिथि नरेंद्र सोम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी कला को बाहर उजागर करने में मदद करती है। इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...