डंगा गिरने से सड़क व घर गिरने का बढ़ा खतरा, लोगों ने डंगे की गुणवत्ता पर प्रशासन से कि जांच की मांग

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

राजधानी शिमला के पंथाघाटी में फ्रेंड्स कालोनी के नीचे डंगा गिर गया है। इससे यहां पर सड़क के धंसने का खतरा बना हुआ है। वहीं कालोनी में रहने वाले लोगों को भी घरों के गिरने का डर सता रहा है।

गत दिनों शिमला में हुई बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के बाद पंथाघाटी में फ्रेंड्स कालोनी के नीचे वाली सड़क के नीचे वाला डंगा धंस गया है। इससे कालोनी के गिरने का खतरा भी मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग कालोनी में आने-जाने का रास्ता है। डंगा गिरने से सड़क मार्ग को कोई नुकसान होता है तो उनका रास्ता बंद हो जाएगा।

जल्द जिला व निगम प्रशासन से उठाएंगे मामला : राकेश शर्मा

स्थानीय पार्षद व पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा ने बताया कि डंगा गिरने से सड़क को खतरा हो गया है। यदि इसे बचाने का काम जल्द शुरू नहीं किया गया तो आने वाले समय में कालोनी के भवनों को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला व नगर निगम प्रशासन के समक्ष यह मामला जल्द उठाया जाएगा।

लोगों ने डंगे की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

वहीं स्थानीय लोगों ने डंगे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच की जाए। यदि काम में गुणवत्ता के साथ काम किया जाता तो आने वाले समय में लोगों तो परेशानी नहीं होती है। साथ ही लोगो ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग जल्द ही डंगे की मरम्मत करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...