मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, कांग्रेस सरकार होती तो दब जाता पेपर लीक मामला

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस सरकार होती तो पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर लीक मामला दब जाता। पेपर लीक मामला आधी रात को उनके संज्ञान में आया। सुबह उन्होंने मीडिया को बुलाकर लिखित परीक्षा रद करने की घोषणा की। पात्र व योग्य युवाओं के साथ अन्याय न हो, वह पीछे न रह जाएं, इस बात को ध्यान में रखकर लिखित परीक्षा रद की है।

जयराम ठाकुर शनिवार को कुल्लू जिले के बंजार हलके में करीब 88 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद बंजार व सैंज में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब मामले की तरह पेपर लीक मामले के आरोपित किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

दूध का दूध व पानी का पानी होगा। एक ईमानदार सरकार ही इस तरह का निर्णय ले सकती है। साढ़े चार साल में सरकार से ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया है। कांग्रेस हो या फिर कोई और किसी भी मामले को लेकर सरकार पर अंगुली नहीं उठा सकता है। उन्होंने प्रदेश की राजनीति से टोपी, क्षेत्रवाद, व द्वेष का दौर समाप्त कर सबको साथ लेकर चलने की नींव रखी है।

कांग्रेस पर तंज

कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता में वापसी का सपना देख रहे कांग्रेसी पहले यह तय कर लें उनका नेता कौन है। प्रदेश की जनता सब देख रही है। विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को पानी पिलाएगी। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचा ले वही बेहतर होगा।

देव संस्कृति के अनुरूप प्रदेश को आगे बढ़ाया

बकौल जयराम ठाकुर, उन्होंने देव संस्कृति के अनुरूप प्रदेश को आगे बढ़ाया है। चार राज्यों भाजपा की जीत से कांग्रेसियों के चेहरे लटके हुए हैं। हिमाचल के बड़बोले कांग्रेसी नेताओं की हालत ‘ठोको ताली’ की तरह होगी।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर व बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग व पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...