देहरा भाजपा से एक भी कार्यकर्ता नहीं होगा आप में शामिल, सभी दावे खोखले: संजीव शर्मा

--Advertisement--

Image

कहा, जसवां- परागपुर से 5 लोग, देहरा से 12 व ज्वालामुखी से 50 लोग गए थे केजरीवाल की शाहपुर चंबी रैली में, APMC का चेयरमैन बनाने पर सीएम जयराम ठाकुर का किया धन्यवाद

देहरा – शिव गुलेरिया

एपीएमसी के नवनियुक्त चेयरमैन व संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमले किए। हुआ यूं कि बीते कल कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन करके आए कर्नल मनीष धीमान ने बड़ा बयान दे दिया है।

कर्नल मनीष ने कहा था कि 8 मई रविवार को देहरा के जलंधर लाहड़ में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व आप के हिमाचल चुनाव प्रभारी बड़ी रैली करेंगे और लगभग 1,000 भाजपा व कांग्रेस के लोग आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे।

जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष विफर गए उन्होंने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि एक भी कार्यकर्ता पार्टी नहीं छोड़कर जाएगा। सभी पार्टी के मजबूत सिपाही हैं।

संजीव ने कहा कि जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है तो जसवां- परागपुर से 5 लोग, देहरा से 12 व ज्वालामुखी से 50 लोग केजरीवाल की शाहपुर के चंबी रैली में गए थे।

संजीव ने कहा कि पंजाब में कुछ महीनों में ही आम आदमी पार्टी का एजेंडा जनता के सामने है और इस बार भाजपा मिशन रिपीट की ओर अग्रसर है।

वहीं संजीव शर्मा ने एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी कांगड़ा का चेयरमैन बनाने पर सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा सहित सभी नेताओं का धन्यवाद भी किया।

संजीव शर्मा ने कहा कि वह सब्जी मंडियों में सुधार व किसानों को सही दाम सब्जियों के मिले इस दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की सब्जी मंडियों को सोलन व शिमला जिला की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...