ट्रक व कार में ज़ोरदार टक्कर, एक घायल

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर कटासन देवी मंदिर के समीप सड़क हादसा हुआ। जिसमें ट्रक व कार की जोरदार टक्कर हुई है। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने पर माजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार देहरादून कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 एक ट्रक व कार में टक्कर हो गई।

कार पांवटा से नाहन जा रही थी। जबकि, ट्रक नाहन से पांवटा आ रहा था। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घायल कार चालक प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की सूचना माजरा थाना में कर दी गई है। जिसके बाद माजरा थाने से मुख्य आरक्षी मोहेंद्र सिंह की पुलिस टीम जांच को मौके पर पहुंच गई है।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...