टिकट आबंटन से मचे घमासान के बीच भाजपा ने चंबा सदर से बदला टिकट, सिटिंग विधायक की पत्नी को उतारा

--Advertisement--

Image

शिमला, 20 अक्तूबर – नितिश पठानियां

भाजपा ने चम्बा सदर में टिकट आबंटन से मचे घमासान को देखते हुए चम्बा सदर से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को बदल दिया है। यहां भाजपा ने इंदिरा कपूर के स्थान पर सिटिंग विधायक पवन नैय्यर की पत्नी नीलम नैयर को टिकट दिया है।

वीरवार देर शाम पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चम्बा सदर से इंदिरा कपूर की टिकट काटकर नीलम नैयर को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है।

बता दें नीलम नैय्यर चम्बा नगर परिषद की अध्यक्ष हैं। वह चम्बा सदर से मौजूदा विधायक पवन नैयर की पत्नी हैं। पवन नैयर का टिकट कटने के बाद भाजपाइयों में घमासान मच गया था।

नैय्यर के पक्ष में चंबा भाजपा मंडल, नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदों समेत पंचायत भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान को 24 घंटों में टिकट न बदलने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दे डाली थी।

पवन नैय्यर को भाजपा की ओर से टिकट नहीं दिए जाने से खफा पार्टी के मंडल पदाधिकारियों, नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष, पार्षदों सहित प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्यों व कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे।

दरअसल किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि पार्टी हाईकमान ने चुनाव को लेकर यह कौन सा पैंतरा खेला है। आखिरकार भाजपा हाईकमान को अपना फैसला बदलना पड़ा और बीच का रास्ता निकालकर विधायक की पत्नी को यहां से प्रत्याशी घोषित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...