ज्वाला मैया के दरबार श्रद्धालुओं ने लगाई चौकी, भजनों से मोहित ने किया मंत्रमुग्ध

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

ज्वालामुखी विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में पंचकूला के श्रद्धालुओं मनीष बंसल ने मां ज्वाला के दरबार में मैया की चौकी का आयोजन किया। मंदिर के पुजारी भुवनीश शर्मा , संदीप शर्मा, कपिल जी ने मां ज्वाला की ज्योत जलाकर विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

मैया की चौकी में हिमाचल के सुप्रसिद्ध लोक गायक मोहित गर्ग, सनी शर्मा ने रंग बरसे मैया के दरबार, भक्त खड़े दरबार जाग ज्वाला माई, पर्वत पे ज्योति लहराई जय हो तेरी ज्वाला माई भेँट से ऐसा समा बांधा की मां का दरबार जयकारों से गूंज उठा। मां की भेटों के भक्ति रस में श्रद्धालु ऐसे मोहित हुए की नाच गाकर मां का गुणगान किया।

ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे लोक गायक मोहित गर्ग ने बताया कि उन्हें मां ज्वाला के आशीर्वाद से पहला अवसर मां के दरबार में हाजिरी लगाने का मिला है और मां के आशीर्वाद से वे आगे भी कई धार्मिक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिससे कि धर्म और संस्कृति को बढ़ावा मिले।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...