अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी- सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए 22 फरवरी को ओपन ऑडिशन

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी-2022 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए जो कलाकार किसी कारण से ऑडिशन के लिए मंडी नहीं आ सके हैं, उनके लिए 22 फरवरी को ओपन ऑडिशन रखा गया है । इसमें मंडी समेत पूरे प्रदेश के कलाकार शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ऑडिशन 22 फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे से पड्डल मैदान स्थित टैनिस हॉल में लिए जाएंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकार-दल ईमेल पते – एडीसी डैश एमएएन डैश एचपी एट दी रेट एनआईसी डॉट आईएन पर अपने आवेदन भेज सकते हैं । इसके अलावा कलाकार मौके पर भी अपना आवेदन देकर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए मंडी में 15 फरवरी से शुरू हुई ऑडिशन प्रक्रिया 21 फरवरी तक चलेगी। 22 फरवरी को रिजर्व डे रखा गया था। इस दिन वे सभी कलाकार जो किसी कारण से ऑडिशन में भाग नहीं ले सके हैं, वे ऑडिशन के लिए आ सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...