सिविल अस्पताल तीसा मैं डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक आज भी रही जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा- अनिल कुमार

सिविल अस्पताल तीसा मैं डॉक्टरों की हड़ताल आज भी जारी रही। जिसके कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर हैं। सिविल अस्पताल तीसा में आज भी डॉक्टरों ने साढ़े नौ बजे से लेकर 11:30 बजे तक पेन डाउन स्ट्राइक की।

सिविल अस्पताल तीसा के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि पे कमीशन में सरकार ने डॉक्टरों के साथ नाइंसाफी की है। इसको लेकर पूरे हिमाचल के डॉक्टर्स पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की मांग है कि सरकार नई वेतनमान विसंगतियों को दूर करे। बेसिक एनपीए की अधिकतम सीमा पंजाब के बराबर की जाए। टाइम स्केल को फिर से बहाल किया जाए। पीजी भत्ते को 7000 से बढ़ाकर 20000 किया जाए। साथ ही एनपीए को 20 से 25 फीसदी किया जाए।

इस विषय पर जब बीएमओ तीसा ऋषि पुरी से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो, यूनियन के अध्यक्ष और यूनियन के लीडर्स जिस प्रकार से परामर्श देंगे। उस हिसाब से प्रदर्शन जारी रहेगा। ऋषि पुरी ने कहा कि बीते दिन मीटिंग होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण मीटिंग स्थगित की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...