जोरदार ब्लास्ट और फिर लपटों से सब कुछ राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के सलूणी की ग्राम पंचायत डांड के डांड बाजार में आगजनी में दो मंजिला दुकान पूरी तरह राख हो गई। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदार को पांच हजार रुपए फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।

जानकारी अनुसार सुरेश कुमार पुत्र जन्ता गांव जल्हा पंचायत डांड कई वर्षों से बाजार में ढाबा व चिकन की दुकान करता आ रहा है। रोजमर्रा की तरह सोमवार शाम को सुरेश कुमार अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया।

तभी रात 9 बजे के करीब अचानक उसकी दुकान में आग लग गई। अचानक लगी इस आग से पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और दुकान में रखे गैस सिलेंडर व फ्रिज धमाके के साथ फट गए। देखते ही देखते दो मंजिला दुकान जलकर राख हो गई।

तहसीलदार सलूणी कार्तिक धीमान के बोल

उधर, तहसीलदार सलूणी कार्तिक धीमान ने कहा कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित दुकानदार को पांच हजार की फौरी राहत दे दी गई है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...