मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर से टक्कर, नवरात्र के पहले ही दिन झपट पड़ी मौत

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

नवरात्र के पहले ही दिन एक युवक पर मौत झपट आई। पुलिस थाना ज्वाली के अधीन हार में मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर से टक्कर होने से मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेत राम (31) पुत्र ओंकार सिंह निवासी सुजानपुर (पठानकोट) के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार हार-नाणा मार्ग पर ट्रैक्टर हार से नाणा की तरफ़ जा रहा था कि नाणा से हार की तरफ आ रहा मोटरसाइकिल नियंत्रण खो बैठा तथा ट्रेक्टर के साथ टकरा गया। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोग घायल को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ज्वाली ले आए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...