सत्संग सुनने गई महिला के घर से लाखों के गहने चुरा ले गए चोर

--Advertisement--

सत्संग सुनने गई महिला के घर से लाखों के गहने चुरा ले गए चोर

हिमखबर डेस्क

उपमंडल बड़सर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। इस बार राधा स्वामी सत्संग सुनने जम्मू गई एक महिला के घर से चोर लाखों के गहने चुरा ले गए हैं। चोरों ने बिझड़ी ब्लॉक की झंझयाणी पंचायत के दरकोटि गाँव की लीला देवी पत्नी स्वर्गीय ज्ञानचंद के घर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

लीला देवी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित जम्मू में राधा स्वामी सत्संग में भाग लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान चोरों ने घर की ग्रिल को तोडक़र घर में प्रवेश किया तथा अलमारी में रखे हुए 15 तोले सोने के आभूषण के साथ 20,000 की नकदी भी चुरा ली।

सोमवार को जैसे ही सुबह महिला घर पहुंची और दरवाजे को खोला तो घर में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। जब गहने और नकदी देखी, तो सब गायब था।

इसकी सूचना तत्काल पंचायत प्रधान और पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल घर पहुंच गई तथा गहनता से जांच की। इस दौरान थोड़ी दूरी पर जाकर उनको अलमारी की चाबी के साथ स्क्रू ड्राइवर भी मिला।

डीएसपी बड़सर के बोल

इस संबंध में डीएसपी बड़सर का कहना था की लीला देवी ने अपने घर में रखे 15 ताले सोने के आभूषण सहित 20 हजार रुपए चोरी होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...