हिमख़बर डेस्क
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू सबडिवीजन मे जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियक (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में पुलिस ने बड़े खुलासे हुए हैं।
पुलिस ने चार दिन के अंदर इस हत्याकांड को सुलझा लिया है और एसपी कुल्लू मदन कौशल ने मामले में प्रेस कॉन्प्रेंस की है।
गुरुवार को प्रेस कॉन्प्रेंस में एसपी कुल्लू मदन कौशल ने पूरे हत्याकांड की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें कुल्लू अस्पताल की महिला डॉक्टर की गिरफ्तारी हुई है।
इसके अलावा, लाहौल में आयुर्वेदिक अस्पताल में आरोपी महिला के आयुर्वेदिक डॉक्टर पति कर्ण सिंह, ससुर विजय और देवर दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने महिला डॉक्टर की पहचान जाहिर नहीं की है।
एसपी ने बताया कि 24 जुलाई को घायल हाल में जई लाभ सिंह गुलेरिया मिले थे और फिर 26 जुलाई को एम्स बिलासपुर में सुबह उनकी मौत हो गई थी।
एसपी ने बताया कि मामले में एसआईटी बनाई गई थी और पुलिस ने साइंटिफिक और इलेक्ट्रॉनिक का एविडेंस और स्थानीय लोगों की पूछताछ के बाद सभी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि महिला डॉक्टर कुल्लू के गांधीनगर में रहती है। अहम बात है कि सीसीटीवी फुटेज में भी लाभ सिंह गुलेरिया की आवाजाही दर्ज हुई।
इसके अलावा, डंप डाटा (एक्टिव फोन नंबर) में अहम सुबूत मिले। साथ ही जेई के फोन की कॉल डिटेल से भी आरोपियों के बारे में पुलिस को सुराग लगा।
इस हत्याकांड में सबसे अहम सुराग महिला डॉक्टर के घर की नौकरानी रही। उसके बयान पुलिस ने कोर्ट में दर्ज करवाया है। नौकरानी ने ही पुलिस को मारपीट और उस रात का कहानी बताई।
24 जुलाई की शाम को करीब साढ़े छह बजे जेई लाभ सिंह महिला डॉक्टर के घर गए थे।दोनों के बीच अवैध संबंध थे।
पानी की सप्लाई ठीक करने के बहाने ही जई को महिला डॉक्टर ने घर बुलाया था और फिर प्लानिंग के तहत आरोपियों ने घर के कमरे में जेई से मारपीट की और उसे दफ्तर के करीब सड़क किनारे अधमरी हालत में फेंक गए।
एसपी ने कहा कि एसआईटी ने प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच की और साइंटिफिक एविडेंस और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस भी इकट्ठे किए, कई लोगों से पूछताछ की गई।
उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। गौर रहे कि जई लाभ सिंह कुल्लू के खौला के रहने वाले थे।
हत्याकांड को लेकर चार दिन काफी चर्चाएं होती रही और आरोपियों को लेकर सस्पेंस बना रहा, जिससे अब पर्दा उठ गया है।

