बेखौफ चोरों का आतंक: रात 1:30 बजे मोबाइल शॉप में सेंध, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के पुराना बस स्टैंड स्थित सूरज बेकरी के ऊपर दूसरी मंजिल में संचालित अक्षित मोबाइल की दुकान में वीरवार देर रात करीब 1:30 बजे चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद दुकान संचालक ने पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दर्ज करवा दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध युवक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है।

चौरासी व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान महिंद्र पटियाल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों या आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से संबंधित कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दिया हो तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस थाना भरमौर या व्यापार मंडल को उपलब्ध कराएं, ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का भी आग्रह किया।

महिंद्र पटियाल ने कहा कि आगामी श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान बाजार में श्रद्धालुओं और लोगों की आवाजाही बढ़ने से इस तरह की घटनाओं की आशंका भी बढ़ सकती है। ऐसे में सभी व्यापारी सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...