जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल से 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं के आयोजन पर बना संशय

--Advertisement--

दुराना – अमित शर्मा

जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मुख्य मांग पंचायतीराज विभाग में समायोजित को लेकर आज से शुरू पैन डाऊन स्ट्राइक से जहां पंचायतों में वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों एवं आम जनता से जुड़े कार्यों पर तो असर पड़ेगा ही।

लेकिन वर्ष 2024-025 के लिए विकास कार्यों के महत्वपूर्ण शेल्फ तैयार करने के एवज में 2 अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभाओं के आयोजन पर भी संशय बनता दिख रहा है ।

क्योंकि पैन डाऊन स्ट्राइक पर जाने वाले अधिकतर संख्या में पंचायत सचिव एवं तकनीकी सहायक ही हैं। अतः इनकी अनुपस्थिति में जहां एक ओर पंचायतों के वर्तमान कार्यों प्रभावित होंगे वहां पर आगामी वित्तीय वर्ष के विकास कार्यों को लेकर बिना ग्राम सभाओं के आयोजन से शेल्फ भी तैयार नहीं होंगे।

अतः विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीनस्थ पड़ती समस्त पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि अभिलंब जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की मांगों का समाधान किया जाए ताकि पंचायतों का काम काज प्रभावित ना हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...