जल संकट से राहत की ओर शाहपुर, 1000 लोगों को मिलेगा फायदा

--Advertisement--

नगर पंचायत शाहपुर में लगे 40 हैंडपंप, 17 लाख से बनने वाले ओवरहेड टैंक का शिलान्यास, 200 परिवारों के 1000 लोगों को मिलेगा लाभ – केवल सिंह पठानियां

शाहपुर, 18 अप्रैल – नितिश पठानियां

शुक्रवार देर सायं शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 5 में 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उनके साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान नगर पंचायत शाहपुर में 40 हैंडपंप स्थापित किए गए हैं, जिससे लोगों को सुचारू और निर्बाध पेयजल सुविधा उपलब्ध हो रही है।

उन्होंने कहा कि इस ओवरहेड टैंक के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 200 परिवारों के 1000 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पेयजल आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को अगले दो माह के भीतर पूरा किया जाए।

विधायक ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री (जिनके पास जलशक्ति विभाग का जिम्मा भी है) का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु भेजा गया।

इस मौके पर पूर्व शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए नगर पंचायत में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। डॉ. श्रीकांत ने भी अपने विचार साझा किए।

ये रहे उपस्तिथ

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, सहायक अभियंता रज्जाक मोहम्मद, पूर्व सीएमओ डॉ. सुशील शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत शाहपुर विजय गुलेरिया, बीओडी एचआरटीसी निदेशक विवेक राणा, पूर्व पार्षद शुभम, प० टेक चंद रीना पठानिया, अनीता सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...