पैकिंग 19-3-2026 और एक्सपायरी डेट 17-7-2026, तो चिप्स में कहां से आए कीड़े?

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

उपमंडल नादौन में चिप्स के पैकेट में कीड़े निकलने का मामला सामने आने के बाद अब विभागीय जांच की तैयारी हो गई है। वीडियो वायरल होने के उपरांत अब जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है तथा उस दुकान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां से इस पेकेट को लिया गया है।

इसके लिए विभाग ग्राहक तक पहुंचकर दुकान का पता लगाने का प्रयास करेगा। पता चलने के बाद विभागीय जांच शुरू होगी तथा एफएसएसएआई मानकों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मामले को काफी संगीन माना जा रहा है तथा स्वास्थ्य से खिलवाड़ की दृष्टि से देखा जा रहा है।

बता दें कि विकास खंड नादौन के गौना गांव की एक दुकान से लिए गए लेज़ चिप्स के पैकेट के अंदर से कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। पैकेट खोलते ही चिप्स के बीच कीड़े चल रहे थे, जिनमें से एक काले रंग का बड़ा कीड़ा भी था।

यह देख कर सब लोग बुरी तरह डर गए, क्योंकि यह चिप्स घर के दो वर्षीय छोटे बच्चे के लिए लाए गए थे। यदि बच्चा बिना किसी के देखे यह खा लेता तो उसे काफी परेशानी हो सकती थी।

जानकारी देते हुए सोनी कुमार ने बताया कि दुकान से पांच रुपए का यह पैकेट जब खरीदा गया तो पैकेट के बाहर इसकी पैकिंग की तारीख 19 मार्च 2026 तथा अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026 अंकित थी। उन्होंने बताया कि घर जा कर जब पैकेट खोलकर बच्चे को देने लगे तब अंदर कुछ हिलता हुआ दिखाई दिया।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा बंद पैकेट के अन्दर कीड़े देखकर सबके होश उड़ गए। जब दुकानदार से इस बारे पूछा गया तो उसने बताया कि दो दिन पूर्व ही उन्हें कंपनी की ओर से सप्लाई भेजी गई है। दुकानदार ने भी कंपनी के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की है।

वहीं बच्चे के परिजनों ने लोगों से आग्रह किया है कि विशेष तौर पर छोटे बच्चों को इस तरह के उत्पाद खिलाने से परहेज करें या खिलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि हम तो अब अपने बच्चों को इस तरह के उत्पाद बिल्कुल नहीं खाने देंगे। उन्होंने कंपनी से भी मांग की है कि पैकिंग में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बंबर ठाकुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी निलंबित; यहां दिया चकमा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व...

धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार

हिमखबर डेस्क अंतरराज्यीय बस स्टैंड के साथ लगते सुधेड़-चढ़ी रोड़...

पांवटा साहिब में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में एक पुलिसकर्मी...

पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब काऊंसलिंग से पहले देना होगा फिजिकल टैस्ट

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के उपमंडल डोडरा-क्वार में पशु मित्र...