चोरों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया अपना निशाना 

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

जोगिंद्रनगर के मकड़ैना में एक और बुजुर्ग को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। अभी चार रोज पहले भी इसी गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग से लगभग 2 हजार रुपए छीन लिए थे, वहीं अब एक और बुजुर्ग को निशाना बनाया गया है, जिसकी छानबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मकड़ैना निवासी मास्टर प्रेम सिंह के साथ अब चोरी की वारदात हुई। प्रेम सिंह सुबह करीब 9 बजे अपने घर से बाजार के लिए निकले थे। रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब में हाथ डालकर लगभग 680 रुपए चुरा लिए और फरार हो गया।

जोगिंद्रनगर के मकड़ैना में ही इस तरह की यह दूसरी वारदात है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...