राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ

--Advertisement--

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

चंबा, 25 जुलाई – भूषण गुरूंग 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बताया कि राज्यपाल 26 जुलाई (शनिवार) को सायः डलहौजी पहुंचेंगे और उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह में रहेगा ।

27 जुलाई को राज्यपाल सुबह 10 बजे श्री लक्ष्मी नारायण जी को मिंजर अर्पित करने के पश्चात 11 बजे चंबा के ऐतिहासिक चौगान में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा दोपहर बाद 3.30 बजे बचत भवन में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्यपाल सांय 8.30 बजे रिस्पांसिबल टूरिज्म मीट तथा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के तहत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। उनका रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।

राज्यपाल 28 जुलाई को सुबह 7 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जाएंगे। वह सुबह 8.30 बजे चंबा से खज्जियार के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सामुदायिक पर्यटन गांव पुखरी जाएंगे।राज्यपाल दोपहर बाद खज्जियार से बस पठानकोट के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...