कांगड़ा सेवियर संस्था स्थापना दिवस पर लगाएगी रक्तदान कैंप

--Advertisement--

कांगड़ा सेवियर संस्था स्थापना दिवस पर लगाएगी रक्तदान कैंप, रक्तदानियों को किया जाएगा सम्मानित, दोपहर में होगी भोजन की व्यवस्था।

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

ब्लड डोनेशन ग्रुप कांगड़ा सेवियर की ओर से अपने स्थापना दिवस पर 26 जुलाई को गगल बनोई स्थित पंचचीन होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विशाल रक्तदान कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर एडीएम धर्मशाला शिल्पी विक्टा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगी। इसके साथ ही विशेष अतिथि के रूप में एसडीएम शाहपुर करतार चंद शिरकत करेंगे। इस मौके पर मेडकल कालेज टांडा की ब्लड बैंक की टीम की ओर से टीम पहुंचेगी और रक्त एकत्रित करेगी।

संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी और प्रेस सचिव तरुण तलवाड़ ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज शनिवार सुबह 10 बजे होगा। इस मौके पर रक्तदान करने वाले युवाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी युवाओं से निवेदन किया कि वह इस शिविर में भाग लेकर रक्तदान जरूर करें। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने बाद रक्तदान कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...