रिड़कमार महाविद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन बड़े ही उत्साह और समर्पण के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति छात्र-छात्राओं में चेतना जागृत करना और स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर साकार बनाना था।

स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर सहित आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। छात्र – छात्राओं ने प्लास्टिक कचरे को एकत्र किया, पौधों की देखभाल की तथा स्वच्छ वातावरण को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मनोज कुमार एवं प्रो. आशा मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वच्छ भारत” का सपना तभी साकार हो सकता है जब युवा जागरूक और जिम्मेदार बनें।

इस अवसर पर प्रो. हाकम चंद, प्रो. भूपिंदर सिंह, नरेश कुमार तथा वेद राम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इन सभी ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...