चीनी बंगला के पास सड़क हादसा, युवती की मौत, दो घायल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में होने वाले सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में प्रतिदिन सड़क हादसों की खबरे सामने आ रही है। ताजा मामला शिमला जिले से सामने आया है, यहां एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई जबकि एक युवक व अन्य युवती घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तेज रफ्तार के चलते हुआ है बताया जा रहा है। घायलों को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि चायल से शिमला आ रही एक कार (टी 102 एचपी 3366) में दो युवतियां व एक युवक सवार थे। इसी बीच चीनी बंगला के समीप कार हादसे का शिकार हो गई। लोगों ने जब कार को देखा तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही ढली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान एक युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती की पहचान दीक्षा के रूप में हुई है जबकि अंजना (22) व प्रवीण घायल है। आईजीएमसी आपातकाल विभाग में सीएमओ डॉ. महेश ने बताया कि रात को सड़क दुर्घटना में तीन लोग यहां लाए गए थे जिसमें से एक युवती की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधानसभा अध्यक्ष ने एंटी-चिट्टा जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी- नशामुक्ति की दिलाई शपथ

एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दे...

अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर धर्मशाला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला (कांगड़ा), हिमाचल प्रदेश - हिमखबर डेस्क अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक...

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...