चम्बा: प्रथम जुलाई से खुलेंगे जिला के सभी धार्मिक संस्थान, पॉलिटेक्निकल कॉलेज और आईटीआई- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चम्बा, भूषण गुरुंग

 

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि 1 जुलाई से कोविड-19 की जारी बंदिशों में कमी की गई है जिसके तहत जिला में सभी धार्मिक संस्थान और पॉलिटेक्निकल कॉलेज व आईटीआई कोविड- 19 के तहत जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक खुलेगे।

 

उन्होंने बताया कि धार्मिक संस्थानों में धार्मिक पूजा अर्चना,अनुष्ठान व जगराता इत्यादि की पाबंदी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक संस्थानों में अनावश्यक तौर पर स्थानों को ना छुएं।

 

उपायुक्त ने बताया कि इंटर स्टेट बस सेवाएं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलें गी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं की अनु पालना भी लोग सुनिश्चित बनाएं।

 

उन्होंने कहा कि चूंकि संक्रमण से खतरा टला नहीं है लिहाजा लोग एहतियात बरतें। उपायुक्त ने लोगों से कोरोना सेंपलिंग व टीकाकरण के लिए स्वैच्छिक तौर पर आगे आने का भी आह्वान किया

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...