गश खाकर सड़क पर गिरी महिला की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग
शहर के पास हरदासपुरा मोहल्ला में महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। महिला की पहचान जीवो देवी (58) पत्नी गुरुदयाल गांव मौखरी डाकघर राड़ी तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
महिला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिल्ह में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात थी। शनिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद हरदासपुरा मोहल्ला में बेटी से मिलने आई। महिला सुबह सैर के लिए निकली। करीब साढ़े सात बजे अचानक महिला गश खाकर सड़क पर गिर गई। इससे महिला के सिर पर चोटें आई। उन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है। एसपी अभिषेक यादव ने मांमले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...