देशभर के किसी भी पॉलीक्लीनिक में इलाज से पहले अब पूर्व सैनिकों को नहीं लेनी होगी मंजूरी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के लाभार्थी अब देशभर के किसी भी पॉलीक्लीनिक में उपचार ले सकेंगे। ईसीएचएस सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन ने बिना किसी झंझट के उपचार व रेफरल लेने की सुविधा दी है।

अब प्रदेश भर के करीब चार लाख लाभार्थियों को अन्य शहर में उपचार करवाने के लिए कोई दस्तावेजी संबंधी कार्रवाई नहीं करनी पड़ेगी। वे सीधे दूसरे शहर के ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में जाकर उपचार व रेफरल ले सकेंगे।

इससे पूर्व लाभार्थियों को दूसरे शहर में उपचार के लिए दोनों तरफ के पॉलीक्लीनिकों को ईमेल कर अस्थायी अटैचमेंट की स्वीकृति लेनी पड़ती थी। इसमें लाभार्थियों का समय नष्ट होता था और कई बार समय पर उपचार की सुविधा न मिलने से मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती थी।

अब ईसीएचएस सेंट्रल ऑर्गेनाइजेशन से इन सारे झंझटों को खत्म करते हुए लाभार्थियों को देश के किसी भी पॉलीक्लीनिक में बिना किसी ईमेल या स्वीकृति दस्तावेज के सीधे तौर पर ही इलाज की सुविधा दी है।

इससे अपने रिश्तेदारों या बच्चों के पास दूसरे शहरों में जाने वाले पूर्व सैनिकों, आश्रितों व वीरनारियों को लाभ मिलेगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के तहत करीब 36 हजार लाभार्थी पंजीकृत हैं।

ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के प्रभारी कर्नल सतीश कटोच ने बताया कि अब किसी भी पॉलीक्लीनिक में उपचार व रेफरल की सुविधा बिना किसी कागजी कार्रवाई के दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...