मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए एक हजार पेड़ों की चढ़ेगी बलि

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सरोल के नए भवन के निर्माण के लिए एक हजार पेड़ों की बलि चढ़ने वाली है। ये पेड़ अलग-अलग प्रजाति के हैं। इसके लिए वन विभाग ने पेड़ों की मार्किंग करके निगम को दे दी है।

अब निगम अपने तरीके से पेड़ों का कटान करवाएगा। पेड़ सरकारी और निजी भूमि में लगे हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज के नए भवन के निर्माण के लिए काटा जाना अनिवार्य है। इससे पहले भी 300 पेड़ों की बलि चढ़ चुकी है। जहां पर मेडिकल कॉलेज के नए भवन का पचास प्रतिशत कार्य हो चुका है। अब आगे का कार्य के लिए और पेड़ों को काटा जाना है।

मौजूदा समय में मेडिकल कॉलेज सिविल अस्पताल के भवन में चलाया जा रहा है। इससे मरीजों और स्टाफ को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सरकार ने सरोल में नया भवन बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बजट जारी कर रखा है। एक साल पहले भवन निर्माण का कार्य भी शुरू हो चुका है।

इस साल मेडिकल कॉलेज के नए भवन में कुछ विभाग शिफ्ट भी हो सकते हैं। सभी विभागों को शिफ्ट करने के लिए वहां भवन का निर्माण कार्य शत प्रतिशत पूर्ण होना जरूरी है। इसके लिए वन विभाग की टीम ने कुछ दिन पहले ही निर्माण स्थल का निरीक्षण करके कटने वाले पेड़ों की सूची बनाई।

जिले की पौने छह लाख आबादी की स्वास्थ्य सेवाएं मेडिकल कॉलेज से जुड़ी हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन भी जल्द से जल्द नए भवन को बनाने में जोर दे रहे हैं। इसी दिशा में वन विभाग ने उक्त भूमि पर लगे छोटे-बड़े पेड़ों को काटने के लिए मार्किंग करके निगम को सौंप दी है। आने वाले दिनों में निगम पेड़ों को काटने का काम शुरू कर सकता है।

मुख्य वन अरण्यपाल एचके सरवटा ने बताया कि सरोल में मेडिकल कॉलेज के नए भवन निर्माण के लिए एक हजार छोटे-बड़े पेड़ काटे जाएंगे। इन पेड़ों की सूची तैयार करके निगम को दी जा चुकी है। पेड़ सरकारी और निजी भूमि में लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...