कुल्लू : कसोल घूमने आए बैंगलुरु के पर्यटक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

--Advertisement--

Image

कुल्लू, 26 अक्तूबर

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के कसोल में एक पर्यटक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला कुल्लू में कसोल के समीप बैंगलुरु के युवक की हत्या की गई।

स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार शव खून से पूरी तरह से लथपथ था। पुलिस के अनुसार शव ग्राहन नाला से कब्जे में ले लिया है।

घटना की बारीकी से जांच करने के लिए साक्ष्य जुटाने को घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

जानकारी के अनुसार पहले पुलिस को ग्राहन नाला के पास एक शव देखे जाने की सूचना मिली थी।

इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए घटनास्थल का रुख किया।

एएसपी आशीष शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच आरंभ की।

उनके अनुसार मृतक की पहचान सोनू (27) पुत्र रवि कुमार निवासी बैंगलुरु कर्नाटक के रूप में हुई है। यह कसोल घूमने आया था।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बीते रोज कसोल में दो गुटों में झगड़ा हुआ था। उस झगड़े में यह युवक भी शामिल था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया है कि युवक की हत्या हुई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि घटना की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस इस बात की छानबीन करने में जुट गई है कि पहले हुए झगड़े में कौन-कौन लोग शामिल थे।

उनकी पहचान की जा रही है, ताकि घटना के कारणों तक पहुंचा जा सके और घटना को अंजाम देने वाले लोगों को भी पकड़ा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...