HRTC बस कंडक्टर से दो लाख 40 हजार रुपये बरामद

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

सदर हमीरपुर की पुलिस की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की बस से दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक डा. आकृति शर्मा ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने एचआरटीसी की बस जो कुल्लू से होशियारपुर जा रही उसे चेक किया तो बस के परिचालक धर्म सिंह निवासी नागला डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट जिला मंडी से दो लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए।

इनके वैध प्रपत्र उक्त बस परिचालक बस के निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त राशि को कब्जे में लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...