नगरोटा बस स्टैंड में 4 महिलाओं को चैन कटर के साथ धर दबोचा

--Advertisement--

Image

एक महिला की सोने की चेन काटने के आरोप में चार महिलाएं पुलिस के हवाले।

नगरोटा बगवां – व्युरो

पुलिस स्टेशन नगरोटा बगवां के अंतर्गत 53 मील में एक 62 साल की महिला के गले से सोने की चेन काट कर भागते हुई 4 चैन स्नैचर महिलाओ को लोगो ने पुलिस के हवाले किया।

नगरोटा बगवां पुलिस के प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि उक्त चार महिलाएं 53 मील में कांगड़ा की ओर से नगरोटा की ओर आ रही एक बस में सवार हो गई।

इस बस में सदरपुर से अपने मायके ठारू जा रही रही राम प्यारी जो बस के बीच में खड़ी थी।उस पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है की उसी बस में चार महिलाएं सवार हुई।

जिसमे एक बस के अगली खिड़की के पास तथा एक बस के बीच तथा एक महिला बस के पिछले दरवाजे के पास खड़ी हुई थी।

पीड़ित महिला ने बताया है की उसे उसके गले से उसकी सोने की चेन कटने का एहसास हुआ ओर उसने गले से चेन गायब पाई ,इतने में चारो महिलाएं बस से उतर कर भागने लगीं।

लोगो व आस पास के दुकानदारों ने तीन महिलाओ को काबू कर लिया और एक महिला भागने में सफल हो गई ।जिसे नगरोटा बगवां के बस स्टैंड पर किसी महिला के गले से सोने की चेन काटते समय लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

नगरोटा बगवां पुलिस ने उन आरोपी महिलाओ से पूछताछ की तो वे पंजाब की रहने की बात कर रही है।पीड़ित महिला ने बताया है कि उसकी सोने की चेन करीब दो से अढ़ाई तोले की है।

आरोपी महिलाओ को कल को कोर्ट में पुलिस पेश करेगी। डी एस पी कांगड़ा मदन धीमान इस मामले को लेकर नगरोटा थाने पहुंचे।

उन्होंने बताया की इस मामले की गहराई से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया की नगरोटा बगवां पुलिस स्टेशन के प्रभारी रमेश ठाकुर की अगुवाई में ए एस आई सुशील कुमार आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...