किसी के लिए नए अवसर, तो कुछ हो जाएं सावधान, अगस्त में 2 ग्रहण, किन राशियों पर ज्यादा असर, जानें

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

अगस्त, 2026 में इस बार 16 दिन के अंतराल में एक सूर्यग्रहण व एक चंद्रग्रहण होगा, जिसके इस बार अगस्त महीना को बहुत ही विशेष माना जा रहा है। शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्रग्रहण दोनों को ही अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली आकाशीय घटना माना गया है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, इन ग्रहणों का प्रभाव केवल पृथ्वी के मौसम या पर्यावरण पर ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, मानसिक स्थिति, देश-दुनिया की राजनीति और अर्थव्यवस्था पर भी गहरा पड़ता है।

शाहपुर के ज्योतिषी आचार्य पंडित अमित कुमार शर्मा ने बताया कि पहला सूर्यग्रहण 12 अगस्त बुधवार को लगेगा, जो कि यूरोप, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और रूस के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 12 अगस्त की रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि दूसरा है चंद्रग्रहण, जो कि 28 अगस्त शुक्रवार को लगेगा। यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में दिखेगा लेकिन, भारत में यह चंद्रग्रहण भी नजर नहीं आएगा। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। यह ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:31 बजे तक प्रभावी होगा।

सूतक काल और धार्मिक मान्यताएं

धार्मिक और शास्त्र सम्मत मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल केवल उसी स्थान पर मान्य होता है जहां वह प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है। चूंकि, ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां भारत में सूतक काल लागू नहीं होगा। पूजा-पाठ, मंदिर के दर्शन और दैनिक शुभ कार्यों पर कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। लोग बिना किसी भय या पाबंदी के अपनी सामान्य दिनचर्या जारी रख सकते हैं।

राशियों पर प्रभाव

भले ही ग्रहण भारत में न दिखे, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु की स्थिति का असर सभी राशियों पर पड़ता है। यह समय कुछ राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है, तो कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

  • मेष—कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, फिजूलखर्ची से बचें।
  • वृषभ—पैसों के लेनदेन और आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें।
  • मिथुन—तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, लेकिन कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
  • कर्क—पारिवारिक मामलों और बजट के बीच संतुलन बनाए रखें।
  • सिंह—करियर में उन्नति और आगे बढऩे के बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।
  • कन्या—काम का दबाव बढ़ सकता है, धैर्य से काम लें और जल्दबाजी से बचें।
  • तुला—नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।
  • वृश्चिक—धन लाभ के योग हैं, लेकिन निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
  • धनु—कार्य सिलसिले में यात्रा और नौकरी व व्यवसाय में बदलाव की संभावना है।
  • मकर—आपकी मेहनत का सकारात्मक फल मिलने का समय है।
  • कुंभ—करियर में नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
  • मीन—पैसों के लेन-देन और पारिवारिक विषयों में सावधानी जरूरी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...