धर्मशाला कॉलेज के कॉमर्स ब्लॉक में एक साथ मिले 20 जहरीले सांप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राजकीय स्नातकोत्तर (पीजी) कॉलेज धर्मशाला परिसर में शुक्रवार को एक साथ 20 रसेल वाइपर (घोणा) सांप निकलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम अजय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांपों के झुंड को पकडक़र सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया।

धर्मशाला कालेज में कॉमर्स ब्लॉक में ओल्ड हॉल के साथ स्थित फिजिकल एजुकेशन विभाग के पास से सांपों को रेस्क्यू किया गया। यहां करीब 20 रसेल वाइपर थे, जिसमें एक मादा, जबकि अन्य उसके बच्चे बताए जा रहे हैं। समय रहते सांपों को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

रसेल वाइपर भारत के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है। इसके काटने पर तत्काल उपचार नहीं मिलने की स्थिति में पीडि़त की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसके विष का असर रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया और शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है, इसलिए इसके काटने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी सांप दिखाई दे, तो घबराएं नहीं और न ही उसे पकडऩे या मारने का प्रयास करें। तुरंत वन विभाग या संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम सुरक्षित तरीके से उसे पकडक़र प्राकृतिक आवास में छोड़ सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...